बीएमएस ने विश्वकर्मा जयंती मनाई राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में

बीएमएस ने विश्वकर्मा जयंती मनाई राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में



भिलाई नगर 17 सितंबर । भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने यूनियन कार्यालय सेक्टर 5 में विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाई भारतीय मजदूर संघ 17 सितंबर को राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाता है।
संपूर्ण विधि विधान से पूजा करवा कर भगवान विश्वकर्मा को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
इसके बाद यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयंत्र के विभिन्न विभागों मशीन शाप-1, फोर्ज शॉप, स्टील स्ट्रक्चर शॉप, ओपन गैंटरी, ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन, एसपी -2,एस पी -3 आरटीएस, एमएसडीएस -2, एसएमएस, पावर प्लांट, प्रोपेन प्लांट, रेल मिल का दौरा किया तथा कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी कर्मचारियों ने भी यूनियन पदाधिकारियों को बधाई दी और दौरा करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
भारतीय मजदूर संघ 17 सितंबर को श्रमिक दिवस के रूप में मनाता है और श्रमिकों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर उनका हक उन्हें दिलवाने के लिए संकल्पित रहता है।
यूनियन का मानना है श्रमिक वर्ग देश का शिल्पकार होता है जो अपने खून पसीने से इस देश को प्रगति की राह पर ले जाता है।
श्रमिकों के बीच में जाकर उन्हें बधाई देना उनके उत्साह को बढ़ाता है।
आज के संयंत्र भ्रमण में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू महामंत्री रवि शंकर उपाध्यक्ष हरिशंकर चतुर्वेदी सोम भारती शारदा गुप्ता, संयुक्त महामंत्री अशोक माहोर, वशिष्ठ वर्मा उमेश मिश्रा प्रदीप पाल कैलाश सिंह प्रवीण मारडीकर श्रीनिवास मिश्रा, सचिव सुदीप सेनगुप्ता, विजय वाघमारे, गौरव, सीपी सिंह उमा महेश्वर राव अरविंद पांडे प्रदीप पाल विनोद उपाध्याय आदि थे