Blast in gunpowder factory 🛑 There will be a magisterial inquiry into the incident CM Sai announced 🔵 Those who lost their lives and injured workers will get compensation


बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट 🛑 घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच 🟢 सीएम साय ने किया ऐलान 🔵 जान गंवाने और घायल मजदूरों को मिलेगा मुआवजा


सीजी न्यूज आनलाईन, 25 मई। दुर्ग संभाग अंतर्गत बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच का आदेश दे दिया है, साथ ही हादसे में मृत और घायल मजदूरों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाए जाने के साथ मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जानकारी दी है।