भाजपा का केंद्रीय कार्यालय उद्घाटित, निगम चुनाव का होगा संचालन

भाजपा का केंद्रीय कार्यालय उद्घाटित, निगम चुनाव का होगा संचालन


भाजपा का केंद्रीय कार्यालय उद्घाटित, निगम चुनाव का होगा संचालन

भिलाई नगर 5 दिसंबर । नगर निगम भिलाई चुनाव के परिपेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय  कार्यालय का उदघाटन गदा चौक सुपेला में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव से सांसद एवं भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी संतोष पांडेय प्रदेश महामंत्री एवं भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी भूपेंदर सिंह सवन्नी  वैशाली नगर के विधायक विधारतन भसीन, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय विशेष अतिथि के रुप में भाजपा भिलाई के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष सांवला राम डाहरे उपस्थित थे। आज के इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मार्कंडेय तिवारी ने किया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू  के द्वारा प्रस्तुत किया गया।आभार प्रदर्शन सुपेला मंडल के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय ने आप के उतबोधन में कहा की भिलाई जिले के सभी नगरी निकाय के युद्ध का एलान हो चुका है। हम सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सैनिको की तरह इस चुनावी युद्ध में उतरना है हम सभी कार्यकर्ता अगर ठान ले तो भिलाई के निकाय का चुनाव क्या पूरा प्रदेस भाजपा की झोली में डाल सकते है हम सब एक परिवार की तरह है और हम सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी की भिलाई जिले की सभी निकायों में शहर सरकार बनाएंगे। विधारतन भसीन ने अपने उतबोधन मे कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने भिलाई नगर निगम,रिसाली नगर को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। 10 सालो से भिलाई नगर निगम में भ्रष्टाचार और घोटाले चरम पर है। हम सबको साथ मे लेकर चलना है हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी का जो मंत्र है सबका साथ सबका विकास हमे इसी पर चलना है आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद प्रत्याशी सभी पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।