सीजी न्यूज ऑनलाइन, 21 दिसंबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल रायपुर, जांजगीर चांपा के प्रवास पर आ रहे हैं। नड्डा, छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर में आयोजित जनादेश परब सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा 1.30-3 बजे होगी। नड्डा 12.15 बजे दिल्ली से माना पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जांजगीर जाएंगे। वहां से 4 बजे रायपुर आकर विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

