छत्तीसगढ़ में भाजपा की 9 सीटों पर बढ़त 🟧 दुर्ग में विजय, सरगुजा से चिंतामणी, बस्तर महेश कश्यप आगे, राजनांदगांव और कोरबा में‌ कांग्रेस की बढ़त

छत्तीसगढ़ में भाजपा की 9 सीटों पर बढ़त 🟧 दुर्ग में विजय, सरगुजा से चिंतामणी, बस्तर महेश कश्यप आगे, राजनांदगांव और कोरबा में‌ कांग्रेस की बढ़त



सीजी न्यूज आनलाईन, 4 जून। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी 9 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है। रायपुर से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं। सरगुजा सीट से फिलहाल बीजेपी के चिंतामणि महाराज आगे चल रहे हैं। बस्तर सीट पर बीजेपी के महेश कश्यम आगे चल रहे हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के सीनियर लीडर कवासी लखमा से है। कोरबा सीट की बात करें तो कोरबा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 1002 वोटों से आगे चल रही हैं, यहां भाजपा से सरोज पांडेय प्रत्याशी हैं। दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल लगभग 4 हजार मतों से आगे हैं यहां कांग्रेस से राजेंद्र साहू पीछे हैं।