जोरातरई में चाय पी रहे भाजपा नेता पर चाकू से हमला, गले के पास चोट; आरोपी फरार

जोरातरई में चाय पी रहे भाजपा नेता पर चाकू से हमला, गले के पास चोट; आरोपी फरार


दुर्ग, 12 सितंबर 2026। ग्राम जोरातरई में शनिवार सुबह चाय पी रहे भाजपा नेता राजेंद्र यादव पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र यादव के गले के पास चोट आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल राजेंद्र यादव को तत्काल चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

राजेंद्र यादव के मुताबिक, आरोपी से करीब चार साल पहले उनकी मित्रता थी, लेकिन लंबे समय से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। इसी दौरान शनिवार सुबह आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।