धनतेरस के दिन भाजपा को मिले दो सशक्त हाथ, अग्रवाल दम्पत्ति की वापसी

धनतेरस के दिन भाजपा को मिले दो सशक्त हाथ, अग्रवाल दम्पत्ति की वापसी



🟢 सत्यनारायण और अनीता की वापसी से मजबूत होगी पार्टी – बृजेश
🟢 भिलाई भाजपा का टर्निंग पाइंट, संगठन में हर्ष की लहर
भिलाई नगर, 22 अक्टूबर। आज धनतेरस के दिन छः वर्ष का वनवास पूरा कर अग्रवाल दम्पत्ति की भाजपा में वापसी संगठन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विदित हो कि पूर्व साडा अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण अग्रवाल और महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल की घर राजनीतिक गृह वापसी से भारतीय जनता पार्टी को दो सशक्त हाथ फिर से मिल गए हैं। 7 वर्ष के लंबे अंतराल के पश्चात बीजेपी से दूर दिग्गज नेता और पूर्व साडा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल और उनकी पत्नी व महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल की पार्टी में वापसी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव की अनुमति के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दोनों नेताओं की वापसी को भिलाई की राजनीति मे बड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद है और राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा भी जमकर हो रही है।
गौरतलब हो कि सत्यनारायण अग्रवाल ने 2015 मे भिलाई मेयर चुनाव मे टिकट के लिए पार्टी संगठन के समक्ष उम्मीदवारी पेश की गई थी । परंतु पार्टी संगठन के द्वारा इन्हें टिकट नहीं देकर विद्या रतन भसीन को टिकट दी गई थी। इसके बाद सत्यनारायण अग्रवाल ने बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे और उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। परंतु 7 वर्ष गुजर जाने के बावजूद उनकी वापसी को लेकर भाजपा की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया था परंतु प्रदेश अध्यक्ष बनते ही अरुण साव के समक्ष अग्रवाल दंपत्ति के द्वारा पार्टी में वापसी के लिए आवेदन किया गया था इस आवेदन पर विचार करने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दोनों ही नेताओं को पार्टी में वापसी की अनुमति दी गई । परंतु पार्टी से निष्कासित होने के बाद भी सत्यनारायण अग्रवाल ने दूसरी पार्टी का दामन नहीं थामा और पार्टी के प्रति उनकी इस निष्ठा को देखते हुए उन्हें फिर से पार्टी में वापसी दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भिलाई बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि सत्यनारायण अग्रवाल और उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल ने फिर से पार्टी में वापसी कर ली है। दोनों ही नेताओं को पार्टी ने मुख्य धारा में वापसी कराई है । उन्हें फोन करके बधाई भी दी गई है। फोन में उन्होंने खुशी जाहिर की और बताया कि उन्हें भी पार्टी का आदेश मिल गया है। श्री बिचपुरिया ने कहा कि मिशन 2023 में फिर से सत्यनारायण अग्रवाल और श्रीमती अनीता अग्रवाल पार्टी हित में काम करने के लिए उतरेंगे और उनकी वापसी से निःसंदेह भिलाई में संगठन को और मजबूती मिली है। उनकी वापसी से संगठन कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।