*संत रविदास नगर वार्ड में विशाल रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क *

*संत रविदास नगर वार्ड में विशाल रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क *


संत रविदास नगर वार्ड में विशाल रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क 

भिलाई नगर, 16 दिसंबर। नगर निगम भिलाई के वार्ड 37 संत रविदास नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी मुर्गेश सोनी के समर्थन में विशाल रैली निकाली जो कि सोनकर मोहल्ला, इमाम बाडा़, चटाई क्वार्टर, सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट और पुलिस लाइन का भ्रमण कर रविदास नगर में सम्पन्न हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मुर्गेश सोनी का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। श्री सोनी ने घर-घर पहुंच कर भाजपा के लिए मतदान करने समर्थन मांगा। नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि यहां पेयजल की समस्या, अव्यवस्थित नाली और सफाई के अभाव में पूरे मोहल्ले में मच्छरों से लोगों को निजात दिलवाना उनकी प्राथमिकता है।

वो इस वार्ड में ओवरहेड टैंक से हर घर तक पानी पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। पुराने पट्टों का नवीनीकरण, बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, स्वास्थ्य हेतु शासकीय योजनाओं का लाभ वार्डवासियों को दिलवाने प्रयत्नशील रहेंगे। वार्ड में नाली व ड्रेनेज सिस्टम की भूमिगत व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। जनसम्पर्क में भाजपा नेता मुन्ना आर्य, नासिर भाई, मुकेश सोनकर, गोविंदा सोनकर, संतोष सिंह, जेपी भाई गुड्डा, चंद्रेश्वर सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएँ और युवा शामिल हुए।