🛑संदीप अग्रवाल बने भिलाई संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष से लेकर कार्यसमिति सदस्यों तक की नियुक्ति
भिलाईनगर, 06 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ भिलाई जिला की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती और भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर लाल देवांगन के अनुमोदन एवं मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
13 अक्टूबर 2026 को जारी सूची के अनुसार, संदीप अग्रवाल को भिलाई व्यवसायी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। कार्यकारिणी में सह संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय प्रभारी, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
कार्यकारिणी में बुजमोहन अग्रवाल (रॉकी) और विकास जायसवाल को सह संयोजक बनाया गया है। विकास को जिला कोषाध्यक्ष, सुनील जैन को जिला कार्यालय प्रभारी, अजय कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी तथा नमित क्षत्रिय को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, शत्रुघ्न पंडित को ‘मन की बात’ प्रभारी और गौरव कथूरिया को सूर्य घर योजना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त
जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में राजीव अग्रवाल, गौरव भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, मुकेश सोनी, हनुमान सिंह थापा, विवेक बाजपाई, विवेक गुप्ता, प्रतीक मेहता, देवेंद्र देवांगन, सन्नी सिंघल, ललित कुमार, ओम प्रकाश देवांगन और निशांत शर्मा को शामिल किया गया है।
भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी से भिलाई क्षेत्र में व्यापारियों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा की जा रही है।



