दुर्ग 30 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला चयन समिति के द्वारा दुर्ग जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। धमधा पाटन एवं दुर्ग ब्लॉक के सभी 12 जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। धमधा से पवन शर्मा, मनीष साहू, अमित बंजारे, सरस्वती बंजारे, दुर्ग से जितेंद्र यादव, श्रीमती वीणा देशमुख, श्रीमती माया बेलचंदन एवं श्रीमती श्रद्धा साहू, पाटन से श्रीमती दिव्या कलिहारी, श्रीमती नीलम चंद्राकर, श्रीमती शैलेंद्र मांडवी श्रीमती कल्पना साहू।


