बाइकर्स ने महिला बैंक मैनेजर से छीना पर्स, बैलेंस बिगड़ने से स्कूटी सहित गिरी, जांच में जुटी नेवई पुलिस

बाइकर्स ने महिला बैंक मैनेजर से छीना पर्स, बैलेंस बिगड़ने से स्कूटी सहित गिरी, जांच में जुटी नेवई पुलिस


बाइकर्स ने महिला बैंक मैनेजर से छीना पर्स, बैलेंस बिगड़ने से स्कूटी सहित गिरी, जांच में जुटी नेवई पुलिस

भिलाई नगर, 27 अप्रैल। एक महिला बैंक मैनेजर पर्स स्नेचिंग का शिकार हो गई है। गनीमत यह रही कि बैग में कोई बड़ी रकम नहीं थी। महिला की शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि गुलअफ्शा खान (24 वर्ष) सेक्टर 4 में अपनी बड़ी बहन के साथ उसके ससुराल में रहती है। वहां रहकर वो जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की सुपेला ब्रांच में कलेक्शन मैनेजर के पद पर काम करती है। उसने नेवई थाने में दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल की सुबह वह अपनी स्कूटी से सेक्टर 4 गई थी। वहां से स्टेशन मरोदा जा रही थी तभी सुबह 7 बजे के करीब वह जैसे ही मैत्री गार्डन के पीछे की रोड से जवाहर उद्यान चौक के पास पहुंची पीछे से दो लड़के बाईक से आए और उसके कंधे में लटके बैग छीन कर भाग गए।पर्स छीनते ही गुल अफ्शा अपना बैलेंस खो बैठी और स्कूटी सहित गिर गई। इससे उसको चोटें भी आईं। उसके बैग में 300 रूपये और जना स्माल फाइनेंस बैंक का एटीएम कार्ड था। नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

घटना के दौरान गिरने से गुलअफ्शा के दोनों पैर, गुठना, बायां कंधा में चोट आई है। आसपास के लोगों ने उसे उठाया और 112 को फोन कर करके दुर्घटना की जानकारी दी। उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भिजवाया गया।