बाईक सवारों ने ठोकर मारने के बाद कार पर बरसाए पत्थर, नशे में की झूमा झटकी
भिलाई नगर, 4 मई। टाऊनशिप में फारेस्ट एवेन्यू रोड सेक्टर-6 में रात्रि 11 बजे एक कार को बाईक सवार ने ठोकर मारी और बाईक से उतरे दो लोगों ने गुस्से में ईंट पत्थर मार कार को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। पीड़ित कार चालक की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने मोटर सायकल क्र. सीजी 07 एई 6122 के चालक ए सूरज एवं उसके साथी के खिलाफ धारा 279, 34 और 427 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिसाली निवासी सेमप्रास चंद्राकर (22 वर्ष) अपने दोस्त चन्द्रशेखर साहू की कार सीजी 07 सीसी 9354 को शादी का समान ले जाने के लिये मांगकर रात्रि करीबन साढ़े 10 बजे रिसाली से सेक्टर-5 अकेले जा रहा था। चोपड़ा पेट्रोल पंप सेक्टर-6 के पास पहुँच कर वह पेट्रोल डलवाने अंदर गया और बंद होने की वजह से वापस सेक्टर-5 जाने लगा तभी 11 बजे सामने से आ रही मोटर सायकल सीजी 07 एई 6122 के चालक ए सूरज ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर कार के सामने ड्राईवर साईड ठोकर मार दी, जिससे सामने का बंपर डैमेज हो गया एवं चालक के पीछे बैठे लड़के के द्वारा कार को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पत्थर से सामने कांच पर मार दिया जिससे कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों ने सेमप्रास को कार से झूमा झटकी करने लगे। सेमप्रास ने पुलिस को बताया कि दोनों शराब के नशे मे थे इसलिए वह कार लेकर थाना पहुंचा और रात में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

