बाईक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी ठोकर, जिला अस्पताल में भर्ती
भिलाई नगर, 9 फरवरी। कोहका शराब दुकान कुरूद रोड पर स्कूटी सवार पिता-पुत्र को बाईक सवार ने ठोकर मार दी। विगत रात लगभग साढ़े 8 बजे हुई इस दुर्घटना में घायल पुत्र को पिता ने जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया है।
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कोहका निवासी 44 वर्षीय शेखर साहू स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीजे 0119 से अपने पुत्र रिषी साहू (15 वर्ष) को बैठाकर घर कोहका जा रहा था। रात्रि 8ः30 बजे जैसे ही देशी शराब दुकान कोहका कुरूद के पास पहुंचा, मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीसी 7780 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक स्कूटी को सामने से एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना में पिता-पुत्र स्कूटी सहित गिर गये तथा रिषी को गंभीर चोट आई जिसे ईलाज हेतु 108 के माध्यम से सुपेला लालबहादुर अस्पताल ले गए। वहाँ से दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया। शेखर साहू की रिपोर्ट पर स्मृति नगर थाना में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

