ट्रांसपोर्ट नगर रोड भिलाई पर खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

ट्रांसपोर्ट नगर रोड भिलाई पर खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल


भिलाई नगर 19 मार्च ।खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर अंधेरे में भी सड़क पर खड़े ट्रक ट्रेलर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना के करीब 6 दिन बाद की गई रिपोर्ट पर से खुर्सीपार पुलिस द्वारा ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।

प्रार्थी मित्र सेन बिभार पिता प्रभुल्ला बिभार उम्र 29 साल निवासी लुथुरबांधा डोंगापाता बालानगिर उडिसा हाल पता जय स्तभ चौक पुरैना भिलाई 03 में रहता है। सिविल मिस्‌त्री का काम करता है। किशन महानंद ऊर्फ कमल के साथ कचरा गोदाम कुरूद में काम करते थे । 13 मार्च को मित्रसेन और किशन महानंद ऊर्फ कमल काम करके किशन महानंद के मोटर सायकल से पुरैना जा रहे थे। मोटर सायकल को किशन महानंद ऊर्फ कमल चला रहा था। मित्रसेन पीछे बैठा था। रात करीबन 08.25 बजे ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली रोड फर्नीचर दुकान के पास खुर्सीपार में पहुंचे थे। रोड में कोई स्टीट लाईट जला नही था। वहां काफी अंधेरा था। बीच रास्ते में ट्रेलर बिना सुरक्षा संकेत के खड़ा था। अंधेरा होने से किशन महानंद ऊर्फ कमल उस ट्रेलर को देख नही पाया और टकरा गया और हम दोनो गाडी सहित जमीन में गिर गये मित्रसेन को सिर के पीछे भाग , दांया कंधा के पास चोट लगी। और किशन महानंद ऊर्फ कमल के सिर चेहरा में ,हाथ में चोट लगी थी। मित्र सैया जब ट्रेलर को देखा तो ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेडी 0282 जिसमें बडा एंगल लोड था। एंगल में लगने से किशन महानंद ऊर्फ कमल को अत्याधिक चोट लगा था। जिसे में देखकर मित्रसेन भयभीत होकर बेहोश हो गया जब होश में आया तब मित्रसेन शासकीय अस्पताल सुपेला भिलाई में भर्ती था बाद में मित्र सेन को पता चला कि किशन महानंद ऊर्फ कमल की उक्त दुर्घटना में आई चोट से मृत्यु हो गई है। ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेडी 0282 के खिलाफ मित्र सेन द्वारा की गई रिपोर्ट पर से धारा 281, 285,125,106 बीएनएस के तहत खुर्सीपार पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।