बिहार के 50 हजार का इनामी हत्या का आरोपी भिलाई से गिरफ्तार, विगत डेढ़ माह से भाई के घर रह कर काट रहा था फरारी, जामुल पुलिस ने पकड़ कर बिहार पुलिस के किया सुपुर्द

भिलाई नगर 31 जुलाई। बिहार राज्य के 50,000 इनामी हत्या के आरोपी को आज जामुल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि बिहार राज्य के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 अप्रैल को हत्या करने के बाद आरोपी आफताब आलम पिता मरहम अमीर हमजा  चाप पश्चिम टोला थाना सराय जिला सिवान बिहार से फरार हो गया था। विगत तीन माह से हुसैनगंज पुलिस आरोपी को तलाश रही थी । आरोपी के सिर पर बिहार पुलिस के द्वारा ₹50000 का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश में बिहार पुलिस भिलाई पहुंची थी। बिहार पुलिस से मिली जानकारी के बाद जामुल पुलिस के द्वारा ग्राम ढ़ोर से हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब आलम को आज गिरफ्तार किया गया। आरोपी को ग्राम ढ़ोर से उसके भाई के घर से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी विगत डेढ़ 2 माह से जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने भाई के घर रह रहा था। आरोपी को आज पकड़कर बिहार पुलिस के सुपुर्द किया गया बिहार पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को अपने साथ लेकर जाएगी। 50000 का इनामी आरोपी की गिरफ्तारी में जामुन पुलिस के द्वारा सराहनीय कार्य किया ।