भिलाई नगर, 25 जनवरी। आज सुबह रूंगटा कालेज के आडिटोरियम में नव मतदाता सम्मेलन में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने हजारों युवाओं के साथ प्रधानमंत्री मोदीजी की लाईव विडियो कांफ्रेंसिंग को देखा।

इस दौरान उन्होंने नव मतदाताओं को सम्बोधित किया। इसके पश्चात दुर्ग भाजपा कार्यालय में संगठन की संभागीय बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से रूबरू होने के दौरान एक सवाल के जवाब में महतारी वंदन योजना को लेकर यह अपडेट उन्होंने दिया है।

इसके पश्चात स्मृति नगर में विधायक प्रतिनिधि अन्नू राणा के कार्यालय का उद्घाटन विधायक रिकेश सेन ने किया।


