बड़ी दर्दनाक खबर 🛑 ओडिशा में दो ट्रेन हादसे 🛑 कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई 🛑 250 से अधिक घायल 🛑 कुछ देर बाद एक और सुपरफास्ट पटरी से उतरी 🛑 50 से अधिक एंबुलेंस मौके पर

<em>बड़ी दर्दनाक खबर 🛑 ओडिशा में दो ट्रेन हादसे 🛑 कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई 🛑 250 से अधिक घायल 🛑 कुछ देर बाद एक और सुपरफास्ट पटरी से उतरी 🛑 50 से अधिक एंबुलेंस मौके पर</em>



सीजी न्यूज़ आनलाईन डेस्क, 2 जून। ओडिशा के बालासोर में आज शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई और ट्रेन की 8 बोगियां पलट गईं हैं। ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। इस हादसे में 150 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है। उड़ीसा के चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि की है। वहीं अभी अभी बालासोर के पास ही बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं हैं। हालांकि अभी तक इस हादसे में घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
आपको बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिरेल होने से घायल हुए यात्रियों को बहानागा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बालासोर और आसपास के अन्य जिलों से भी मेडिकल की टीमें मदद के लिए रवाना की गई हैं। इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है।


एडिशनल डीएमईटी ने बताया कि 15 एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई हैं। घायलों को सोरो सीएचसी में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया जा सकता है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य मंत्री प्रमिला मल्लिक और स्पेशन रिलीफ कमिश्नर (SRC) को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मंत्री और (SRC) मौके पर पहुंच रहे हैं। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 50 एंबुलेंस मौके पर पहुंची थीं लेकिन घायलों की संख्या बढ़ने के चलते बालासोर से सरकारी बसें भी बुलवाई गई हैं।
बताया जा रहा है कि एक ही लाइन पर दोनों गाड़ियों के आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर लगा सिग्नल खराब होने के चलते दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आकर टकरा गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ट्रेन दोपहर 3:15 बजे शालीमार स्टेशन से निकली थी। यह ओडिशा के बालासोर से 40KM दूर बहानागा स्टेशन के पास शाम 7:20 बजे मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गई।शासन ने दुर्घटना बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए जिसके मुताबिक हावड़ा के लिए 033-26382217, खड़गपुर के लिए 8972073925, 9332392339 बालासोर के लिए 8249591559 और 7978418322 कोलकाता शालीमार के लिए 9903370746 है।


बालासोर रेलवे स्टेशन (BLS) से NDRF की 22 सदस्यों वाली पहली टीम पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल (CTC) की 32 सदस्यों वाली एक और टीम आधे घंटे पहले मौके के लिए रवाना हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दु:ख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बंगाल से यात्रियों को ले जा रही शालीमार- कोरोमंडल एक्सप्रेस आज शाम बालासोर के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। इससे कई लोगों के घायल होने की खबर है। हम ओडिशा सरकार के साथ और दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ओडिशा सरकार की मदद के लिए 5-6 सदस्यों की एक टीम मौके पर भेज रहे हैं। मैं मुख्य सचिव और अन्य सीनियर अधिकारियों से इस मुद्दे पर जानकारी ले रही हूं।