बडा़ अवसर : सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 1511 पदों के लिए परसों तक ही होंगे आनलाईन आवेदन, बिना परीक्षा होना है सेलेक्शन, 42 वर्ष तक की महिलाएँ भी कर सकेंगी एप्लाई

बडा़ अवसर : सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 1511 पदों के लिए परसों तक ही होंगे आनलाईन आवेदन, बिना परीक्षा होना है सेलेक्शन, 42 वर्ष तक की महिलाएँ भी कर सकेंगी एप्लाई



पटना, 6 सितंबर। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड की ओर से सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1 हजार 511 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2022 को बंद होने वाली थी लेकिन बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐसे में उम्मीदवार बीसीईसीई बिहार की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in जाकर 8 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा सामान्य कैटेगरी के लिए पुरुष कैंडिडेट्स की उम्र 37 साल से कम, ओबीसी वर्ग के लिए 40 साल से कम और महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष तय की गई है। सिलेक्शन प्रोसेस कैंडिडेट्स का सिलेक्शन बिना परीक्षा के होगा। पहले प्रोविजनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन काउंसलिंग होगी फिर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।