बड़ी खबर : श्रम कानूनो में परिवर्तन के खिलाफ एकजुट हुआ संयुक्त यूनियन, 23 सितंबर को करेगा विरोध प्रदर्शन

बड़ी खबर : श्रम कानूनो में परिवर्तन के खिलाफ एकजुट हुआ संयुक्त यूनियन, 23 सितंबर को करेगा विरोध प्रदर्शन


भिलाई नगर 22 सितंबर । केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनो में परिवर्तन कर लागू किये जा रहे 4 लेबर कोड के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू एवं लोईमू यूनियन द्वारा कल 23 सितंबर को शाम 5:30 बजे से मुर्गा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा l

संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनो में मनमाने तरीके से परिवर्तन कर 4 लेबर कोड बनाकर श्रमिकों के अधिकारों का हनन करने के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 23 सितंबर को काला दिवस मनाते हुए इसका पूरे देश भर में विरोध करने का निर्णय लिया है इसी कड़ी में भिलाई मे इंटक एटक एचएमएस सीटू एक्टू एवं लोईमू द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार 23 सितंबर को शाम 5:30 बजे से मुर्गा चौक पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है l