बड़ी खबर-रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का स्टेटस समाप्त कर सभी ट्रेन रेगुलर स्टेटस में चलाने का लिया फैसला, यात्रियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली, 13 नवंबर। भारतीय रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पेशल ट्रेनों का स्टेटस खत्म करने का फैसला लिया है। मंत्रालय ने स्पेशल नंबर के तौर पर चलने वाली सभी ट्रेनों को अब रेगुलर ट्रेन नंबर पर चलाने का आदेश दिया है यानि अब सभी ट्रेनें कोरोना काल से पहले की तरह चलेंगी और उनके पुराने नंबर और पुराने किराए लागू होंगे। 

गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण के बाद रेलवे मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन की तरह चला रहा था, लेकिन इन्हें फिर सामान्य कर दिया गया है। अब हॉलिडे स्पेशल, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा पहले जैसी ही होगी। रेल मंत्रालय की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि आदेश कुछ दिनों में सभी रेलवे जोनों में लागू हो जाएंगे। अगले कुछ दिनों में 1700 से ज्यादा ट्रेनों को रेगुलर ट्रेनों के तौर पर रिस्टोर किया जाएगा।