बड़ी खबर : भिलाई आईआईटी का मंगलवार को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन 🟧 सीएम विष्णुदेव होंगे शामिल

<em>बड़ी खबर : भिलाई आईआईटी का मंगलवार को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन 🟧 सीएम विष्णुदेव होंगे शामिल</em>



भिलाई नगर, 17 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भिलाई स्थित आईआईटी का 20 फरवरी को वर्चुअल उद्घाटन करने वाले हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सीएम विष्णुदेव साय आईआईटी परिसर में मौजूद
रहेंगे। भिलाई की यह एक नई आईआईटी बनकर तैयार है और इसकी शुरुआत होने के बाद कई छात्र छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।