भिलाई नगर, 12 जनवरी। दुर्ग जिले के सभी थानों में निगरानी बदमाश और सजायाफ्ता आरोपियों के फिंगर प्रिंट रेकार्ड को डिजिटल किया जा रहा है। एसपी दुर्ग डाॅ अभिषेक पल्लव ने बताया कि भिलाई अनुविभाग के सभी गुंडा बदमाश और निगरानी का फिंगर प्रिंट नामांकन (एनएएफआईएस) अभियान शुरू किया गया है। आज पहले दिन सुपेला व भिलाई नगर थाना क्षेत्र के करीब 35 निगरानी आरोपियों का फिंगरप्रिंट मशीन से स्कैन कर डाटा अपडेट किया गया है।
बडी़ खबर – दुर्ग थानों में सभी गुंडा बदमाशों के फिंगर प्रिंट डिजिटलाइजेशन रेकार्ड होंगे अपडेट, सुपेला और कोतवाली में लगी मशीन, पहले दिन 35 लोगों ने दिए फिंगर प्रिंट, 🟦 देखें विडियो


