बड़ी खबर – ब्यूटी पार्लर में करवाते थे धर्मांतरण 🛑 पादरी ने कहा – “गले से कृष्ण का लाकेट उतारो यीशु के दर्शन‌ करा दूंगा” 🛑 महिला पहुंची थाना 🛑 पुलिस ने पादरी समेत दो महिलाओं को भी किया गिरफ्तार 🛑 जांच में जुटी पुलिस

<em>बड़ी खबर – ब्यूटी पार्लर में करवाते थे धर्मांतरण 🛑 पादरी ने कहा – “गले से कृष्ण का लाकेट उतारो यीशु के दर्शन‌ करा दूंगा” 🛑 महिला पहुंची थाना 🛑 पुलिस ने पादरी समेत दो महिलाओं को भी किया गिरफ्तार 🛑 जांच में जुटी पुलिस</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 15 मई। गाजियाबाद के खोड़ा में एक ब्यूटी पार्लर के अंदर धर्मांतरण कराने का प्रयास का आरोप लगाते हुए महिला ने पादरी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद खोड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि मधु विहार निवासी सुनीता अरोड़ा भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की खोड़ा मंडल संयोजिका हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में मयूर विहार दिल्ली की बबीता ब्यूटी पार्लर चलाती है। सुनीता अरोड़ा का आरोप है कि बबीता ने मयूर विहार फेस दो के इब्राहिम और रीबा से मिलाया था। इब्राहिम ने अपने आप को दिल्ली के एक चर्च में पादरी होना बताया। वह शुक्रवार को उनके स्टाफ की ओर से बुलाने पर ब्यूटी पार्लर गईं तो वहां पर चार-पांच महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।


पादरी इब्राहिम ने सुनीता से कहा कि गले पड़े कृष्ण भगवान के लाकेट को उतारो, यीशु के दर्शन करा दूंगा। उन्होंने लाकेट उतार दिया। पादरी ने उनसे कहा कि तुम्हारे घर में जो भगवान की तस्वीर है उन्हें पहले हटाना होगा, तभी दर्शन होंगे। उन्होंने इसका विरोध कर अपने घर वालों को कॉल कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि उनका जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। सुनीता ने आरोप लगाया है कि यह लोग गरीब असहाय लोगों को फंसाकर उनका धर्मांतरण कराते हैं। सुनीता ने बताया कि करीब आठ माह से किराये की दुकान में यह ब्यूटी पार्लर चल रहा है। दुकान का पार्लर के रूप में उपयोग किया जाता है। आगे कास्मेटिक की दुकान चलती है। प्रार्थना के समय पार्लर के अंदर वाले कमरे से कुर्सी आदि को हटा दिया जाता था। उसके अंदर ही प्रार्थना सभा होती है। वह जब पहुंची थीं तो अंदर चार पांच लोग प्रार्थना कर रहे थे। तीनों का व्यवहार शुरूआत से ही अलग दिखा। ब्यूटी पार्लर से पुलिस को कुछ नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने प्रार्थना कराना ही स्वीकार किया है।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की ओर से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर इब्राहिम, रीबा और बबीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से पूछताछ की गई। वीडियो सबूत आदि जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की टीम जांच करने में जुटी है।