बडी़ खबर – हेट स्पीच मामले में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ केस दर्ज

<em>बडी़ खबर – हेट स्पीच मामले में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ केस दर्ज</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 29 दिसंबर। कर्नाटक के शिवमोगा में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ हेट स्पीच के मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़ शिवमोगा जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एचएस सुंदरेश की शिकायत पर कोटे पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ किन-किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। उन पर आईपीसी की धारा 153ए (धर्म, जाति के आधार पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) लगाई गई है।
गौरतलब हो कि प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को कर्नाटक में ‘हिंदू जागरण’ कार्यक्रम में कहा था कि “लव जिहाद करने वालों को लव जिहाद जैसा उत्तर दो, अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो।”
उन्होंने शिवमोगा के हिंदू कार्यकर्ता हर्षा की ज़िक्र करते हुए कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए घर में इस्तेमाल होने वाले चाकुओं को तेज़ करना होगा।
उन्होंने कहा था कि अपने घर में हथियार रखो, कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू तेज़ रखो। पता नहीं कब कैसे हालात सामने आ जाएं। सभी को अपनी सुरक्षा का अधिकार है। अगर कोई हमारे घर में दाखिल होता है और हमला करता है तो उसे जवाब देने का हमें अधिकार है।