बडी़ खबर- मुम्बई की 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार देख सहमे लोग, मची चीख-पुकार, बालकनी में लटके शख्स की गिरकर मौत

मुंबई, 22 अक्टूबर। मुंबई के लालबाग इलाके में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया वहीं इस बीच खुद को आग से बचाने के चलते बालकनी से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि इमारत से सिर्फ धुंए का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है। जानकारी के तहत आग अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी है, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था हालांकि, इमारत में मजदूर मौजूद हो सकते हैं। दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस इमारत में आग लगी है वह आवासीय इलाके में है। इसके आसपास अन्य कई इमारतें भी मौजूद हैं। भले ही इमारत में ज्यादा लोग न हों, लेकिन आग से आसपास के अपार्टमेँट में रह रहे लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया है।