सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 11 सितंबर। सीमा शुल्क अधिकारियों ने 1 करोड़ 20 लाख रूपये का 2.8 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को उनकी प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा गया है। दोनों नौ सितंबर को हवाईअड्डे पर पहुंचे थे तभी उनको पकड़ तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान, हमने उनकी कमर बेल्ट के नीचे छुपाए गए इंसुलेशन टेप में लपेटा हुआ सोने का पेस्ट बरामद किया। पेस्ट को पिघलाने पर 2.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। दोनों यात्रियों को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बड़ी खबर 🛑 एयरपोर्ट पर पकड़ाया पौने 3 किलो सोने का बिस्किट 🛑 दो लोगों को गिरफ्तार कर चल रही है पूछताछ

