सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 28 फरवरी। सीएम विष्णुदेव साय की सुरक्षा में एक मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बताया गया कि सीएम के अस्थाई निवास पर एक युवक पिस्टल लेकर पहुंच गया था। बाद में तलाशी लेने के बाद पकड़ा गया। इस पूरे मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
यह घटना तीन दिन पुरानी है। सीएम के अस्थाई निवास पहुना में वीआईपी गाड़ी में सवार एक युवक पहुंच गया था। वह सीएम के कक्ष के पास पहुंच गया था तभी उसकी तलाशी ली गई, और एक पिस्टल मिला। इससे वहां हडकंप मच गया। घटना की जानकारी ली गई, और पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया गया।
बताया गया कि युवक की ठीक से तलाशी नहीं ली गई थी। इस वजह से वह आगे बढ़ गया। एडीजी (इंटेलिजेंस) अमित कुमार ने घटना की पुष्टि की है, और जांच पड़ताल में लापरवाही बरतने पर 3 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

