भिलाई नगर, 07 अप्रैल। भिलाई कैन डू पर्वत फाउडेशन द्वारा एक श्याम श्रीराम खाटू श्याम के नाम का तीसरी बार आयोजन किया गया है। 8 अप्रैल सोमवार को सेक्टर 7 बीएसपी स्कूल ग्राउण्ड में भजन संध्या 7 बजे से आयोजित इस समारोह में बाबा खाटूश्यामजी के अनन्य भक्त मानवेंद्र चौहान गुरुजी (खाटू) भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से लेजेन्डरी ग्रेण्ड मास्टर शिफूजी एस भारद्वाज, भजन गायिका स्वाति मिश्रा भजन गायक शीतल पाण्डे तथा छत्तीसगढ़ी भजन गायिका आरू साहू के कार्यक्रमो से श्रद्धालु आनंदित होंगे। इस अवसर पर आयोजित प्रकाश यज्ञ में 51000 दिए प्रज्वलित किए जाएंगे एवं रामलला की भव्य रंगोली के साथ साथ 8 बजे रात्रि से आतिशबाजी एवं रात्रि 9 बजे महाप्रसाद भोग जारी रहेगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने दी।
बड़ा आयोजन 🟪 एक शाम श्रीराम खाटू श्याम के नाम 8 को 🟦 मानवेंद्र चौहान समेत मास्टर शिफूजी एस भारद्वाज, भजन गायिका स्वाति मिश्रा, शीतल पाण्डेय और छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू भी होंगी शामिल

