Big Breaking : हाउसिंग बोर्ड में पीडीएस चावल पकड़ाया 🟥 बोरियों से लदी गाड़ी थाना ले जाने की तैयारी

Big Breaking : हाउसिंग बोर्ड में पीडीएस चावल पकड़ाया 🟥 बोरियों से लदी गाड़ी थाना ले जाने की तैयारी



भिलाई नगर, 2 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में गुरूद्वारा के पास लगभग 25 बोरियों में पीडीएस चावल लेकर जा रहे लोगों को विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधियों ने रोक लिया है। बताया जा रहा है कि यह चावल पीडीएस का है जिसे दलाल गाड़ियों में भर कर बोरियां बदलने ले जा रहे थे, इसी दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की नजर पड़ी और उन्होंने पीछा कर हाउसिंग बोर्ड गुरूद्वारा के पास वाहन को रोक लिया है। खाद्य विभाग को सूचना दे वाहन को थाना ले जाने की तैयारी की जा रही है।