बिग ब्रेकिंग : भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को प्रदेश के सभी शासकीय संस्थाओं में दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा अवकाश मुख्यमंत्री ने की घोषणा

<em>बिग ब्रेकिंग : भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को प्रदेश के सभी शासकीय संस्थाओं में दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा अवकाश मुख्यमंत्री ने की घोषणा</em>


रायपुर 18 जनवरी । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है।

अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा यह बड़ी घोषणा की गई है जिससे कि सभी इस समारोह के साक्षी बन सके। एक तरह से मुख्यमंत्री के द्वारा सभी शासकीय कर्मचारियों को अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने का सभी को अवसर प्रदान किया है। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा कर जानकारी दी है।