Big Breaking News : पूर्व मुख्यमंत्री के भिलाई स्थित घर पर CBI की रेड

Big Breaking News : पूर्व मुख्यमंत्री के भिलाई स्थित घर पर CBI की रेड


भिलाई नगर 26 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुम नगर भिलाई तीन स्थित निवास में आज सुबह CBI की टीम पहुंच गई है । सुरक्षा बल के साथ पहुंची टीम के द्वारा शराब घोटाले से संबंधित जांच प्रारंभ कर दी गई है।
आपको बता दें कि इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए 10 मार्च को 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस एक्शन से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता भूपेश बघेल एवं उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्यवाही की थी।