*बिग ब्रेकिंग : टाउनशिप क्षेत्र में प्रतिदिन कल से 1 सप्ताह तक 3:30 घंटे बंद रहेगी बिजली प्रिवेंटिव मेंटेनेंस को प्रबंधन ने बताया कारण पढ़े पूरा शेड्यूल*

*बिग ब्रेकिंग : टाउनशिप क्षेत्र में प्रतिदिन कल से 1 सप्ताह तक 3:30 घंटे बंद रहेगी बिजली प्रिवेंटिव मेंटेनेंस को प्रबंधन ने बताया कारण पढ़े पूरा शेड्यूल*


बिग ब्रेकिंग : टाउनशिप क्षेत्र में प्रतिदिन कल से 1 सप्ताह तक 3:30 घंटे बंद रहेगी बिजली प्रिवेंटिव मेंटेनेंस को प्रबंधन ने बताया कारण पढ़े पूरा शेड्यूल

 

भिलाई नगर 18 दिसंबर । भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2021-2022 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस कार्य संपादित किये जा रहे हैं। यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनषिप में 19 से 25 दिसंबर मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैंः-

19 दिसंबर को खुर्सीपार जोन- 2 और 3, 20 दिसम्बर को जेएलएन हाॅस्पिटल, सेक्टर-6, व 9 तथा रूआबांधा, 22 दिसम्बर  को सेक्टर-5, टी ए बिल्डिंग, सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग, 23 दिसम्बर को सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग सेक्टर-2 का आधा हिस्सा व रशियन काॅम्पलेक्स तथा बीएमडीसी, 24 दिसंबर को मरोदा और रिसाली सेक्टर का एक तिहाई भाग, 25 दिसम्बर,  को सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग और जेएलएन हाॅस्पिटल में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उपरोक्त उल्लेखित क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर सेवाएँ विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।