महादेव सट्टा ऐप मामले में BIG BREAKING: आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा

महादेव सट्टा ऐप मामले में BIG BREAKING: आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा


🛑दिल्ली CBI की टीम शाम की फ्लाइट से लेकर पहुंची रायपुर, महादेव बेटिंग ऐप सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड की 4 नवंबर को CBI कोर्ट में होगी पेशी

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 03 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले के आरोपी और कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को दिल्ली CBI की टीम रायपुर लेकर पहुंची है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आरोपी को मंगलवार शाम फ्लाइट से रायपुर लाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर को बुधवार, 4 नवंबर को रायपुर स्थित CBI मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा। उसकी कोर्ट में पेशी को लेकर महादेव सट्टा ऐप मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई हैं।

महादेव बेटिंग ऐप मामले में अहम घटनाक्रम

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामला देशभर में चर्चित रहा है। इस मामले में सौरभ चंद्राकर को कथित तौर पर सट्टा सिंडिकेट का प्रमुख संचालक माना जाता है। दिल्ली CBI की टीम द्वारा उसे रायपुर लाए जाने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

फिलहाल आरोपी की कोर्ट में पेशी बुधवार को निर्धारित बताई गई है। मामले में आगे की जानकारी और न्यायालयीन कार्रवाई का इंतजार है।