BIG BREAKING : होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के ठिकानों पर ED की रेड

BIG BREAKING : होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के ठिकानों पर ED की रेड


दुर्ग 15 जुलाई। दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के बड़े होटल कारोबारी के ठिकानों पर आज सुबह ED की टीम ने छापेमारी की है। होटल सागर इंटरनेशनल दुर्ग के मालिक विजय अग्रवाल के बंगले सहित अन्य स्थलों पर ED छापे की कार्रवाई जारी है। ED की टीम तीन वाहनों में सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास पहुंची है। ईडी की टीम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के लिए CRPF के जवान तैनात है। ED की कार्यवाही किस मामले को लेकर चल रही है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।