Big Breaking : सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के खिलाफ सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध दर्ज, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के आवेदन पर कार्यवाही, दुर्ग शहर विधायक भी रहे मौजूद

Big Breaking : सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के खिलाफ सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध दर्ज, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के आवेदन पर कार्यवाही, दुर्ग शहर विधायक भी रहे मौजूद


दुर्ग 19 सितंबर। सिटी कोतवाली दुर्ग में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के आवेदन पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299, 302 के तहत मामला कायम किया गया है।

बता दे कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका प्रवास के दौरान दिए गए बयानों और सिख समाज के अपमान पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधी निर्देश प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया है।
जिसके परिपालन में गुरुवार रात्रि 8 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कोतवाली थाना पहुंच कर उक्त अपराध दर्ज कराया है।


जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने लिखित शिकायत में उल्लेखित किया कि अमेरिका प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी द्वारा भारत में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अस्थिरता पैदा करके भारत को नुकसान पहुंचाने वाली विदेशी ताकतों के प्रतिनिधियों से भेंट करने और सिख समाज के धार्मिक प्रतीक पगड़ी और कड़ा को लेकर अमर्यादित और अप्रासंगिक टिप्पणी करके भारतीय लोकतंत्र भारत की सर्वसमावेशी सर्वस्पर्शी संवैधानिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाने के साथ-साथ सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार की रात्रि 8:30 बजे सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।


जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर आरक्षण को खत्म कर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छिनने की मंशा जाहिर करते हैं।
इस दौरान मौजूद दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर राहुल गांधी भारतीय सर्व धर्म समभाव की छवि को बिगाड़ कर विश्व पटल पर सिख समाज को अपमानित करने और भारत की छवि को गलत रूप में प्रस्तुत करने की सोची समझी राजनीतिक साजिश कर रहे हैं। अमेरिका में जम्मू कश्मीर की शांति के खिलाफ विषवमन, आतंकियों की रिहाई, पाकिस्तान से बातचीत, पाकिस्तान के साथ व्यापार और धारा 370 को फिर से लागू करने का समर्थन करते हैं। सिख भाइयों की पगड़ी और कड़े पर विवादास्पद बयान देते हैं। ऐसा करके राहुल गांधी देश की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अस्थिरता पैदा करके भारत को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं ऐसे विदेशी नेताओं से मिलकर राहुल गांधी देश के खिलाफ जो टिप्पणियां कर रहे हैं वह देश विरोधी कृत्य है।

जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कथित मोहब्बत की दुकान के नाम पर जो प्रोडक्ट बेचा जा रहा है वह जातिवाद का जहर है।
राहुल गांधी के बयानों पर संज्ञान लेते हुए दुर्ग सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध कायम किया।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाना पहुंचे, जिनमे प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक गजेन्द्र यादव, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, के एस चौहान, अरविंदर खुराना, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, आईटी सेल जिला सहसंयोजक विनय महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल , मंडल महामंत्री आसिफ अली, नरेश शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक धर्मेन्द्र यादव, अबीर गोयल, सह संयोजक उदय शंकर त्रिपाठी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. आदर्श त्रिवेदी, रजा खोखर, मनोज अग्रवाल, राहुल पंडित, भोमराज जैन, नरेश तेजवानी, डा. देवनारायण तांडी, महेंद्र चोपड़ा, शुभम साहू, अजय ब्रह्मभट्ट, महेश जैन, ध्रुव सचदेव, ताम्रध्वज साहू, रितेश जैन, प्रमोद नामदेव, पुरुषोत्तम मटियारा, वीरेंद्र तन्ना, दीपक सिन्हा, किशोर त्रेहान, नीरज, चरणजीत सिंग, सिंगारा सिंग, राहुल दीक्षित, उत्तम साहू, खिलेश यादव, जाकिर खोखर शामिल रहे।