Big Breaking : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव घर से गिरफ्तार , 11 घंटे इंतजार के बाद बलौदा बाजार पुलिस ने की कार्यवाही, भीड़ द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की

Big Breaking : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव घर से गिरफ्तार , 11 घंटे इंतजार के बाद बलौदा बाजार पुलिस ने की कार्यवाही, भीड़ द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की


भिलाई नगर 17 अगस्त । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को सेक्टर पांच स्थित घर से बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस के द्वारा लगभग 11 घंटे इंतजार के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान विधायक बंगले के आसपास एकत्रित भारी भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं । विधायक के बंगले के बाहर समर्थकों के भारी जमावड़े के बीच पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई । इस दौरान बलौदा बाजार पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद करीबन 11 घंटे के लंबे इंतजार के बाद पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई। बलौदा बाजार पुलिस को दुर्ग पुलिस के द्वारा भी सहयोग किया गया। इस दौरान देवेंद्र यादव के समर्थक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। बलौदा बाजार पुलिस सुबह 7:00 बजे के करीब देवेंद्र यादव के बंगले के बाहर पहुंची थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा डीएसपी बलोदा बाजार ईश्वर चंद्राकर निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी की टीम शामिल है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बलौद बाजार पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।