Big Breaking : भिलाई नगर विधायक के घर पर पहुंची बलौदा बाजार पुलिस, 4 घंटे से देवेंद्र यादव के बाहर आने का इंतजार, समर्थकों का भी लगा जमावड़ा

Big Breaking : भिलाई नगर विधायक के घर पर पहुंची बलौदा बाजार पुलिस, 4 घंटे से देवेंद्र यादव के बाहर आने का इंतजार, समर्थकों का भी लगा जमावड़ा


भिलाई नगर 17 अगस्त । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस पहुंची है। विगत 4 घंटे से बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस विधायक निवास के बाहर में मौजूद है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं । विधायक के बंगले के बाहर समर्थकों का भी जमावड़ा चालू हो गया है लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी किया। पुलिस देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। सुबह 7:00 बजे से पहुंची। पुलिस बंगले के बाहर बैठकर देवेंद्र के आने का इंतजार कर रही है बंगले पर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा डीएसपी बलोदा बाजार ईश्वर चंद्राकर निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी की टीम शामिल है।

देवेंद्र ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला गया है जिसमें उनके द्वारा बलौदा बाजार पुलिस के बिना सूचना के घर पहुंचने का विरोध किया गया है। इस पोस्ट में उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि बलोदा बाजार पुलिस उनके घर पर घुसने का प्रयास कर रही है।