भिलाई नगर, 24 जनवरी। राजधानी रायपुर में जूनियर डॉक्टरों की पिछले 6 दिन से चल रही हड़ताल आज रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के बाद खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद जूडो ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।
गौरतलब हो कि आईएमए अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता के नेतृत्व में डाक्टर्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज रात को मुलाकात कर अपनी मांगों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जूडो की मांगों को सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया, जिसके बाद डाक्टर्स ने काम पर वापस लौटने का फैसला किया।
गौरतलब हो कि प्रदेश के 3 हजार जूनियर डॉक्टर मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग और बॉन्ड को लेकर पिछले 6 दिन से हड़ताल पर थे। उनका कहना है कि उन्हें एमपी और झारखंड से भी कम मानदेय मिलता है दूसरे प्रदेशों में 90 हजार रुपये तक मानदेय मिलता है जबकि छत्तीसगढ़ में 50 से 55 हजार रुपये ही मिलते हैं। बीते 4 साल में उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया। इसके साथ ही सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही 4 साल का बॉन्ड भराया जाता है और कहीं इतने लंबे समय के लिए बॉन्ड नहीं भराए जाते।
बिग ब्रेकिंग – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा बाद 6 दिन से हड़ताल पर 3 हजार जूनियर डाक्टर कल से लौटेंगे काम पर


