बिग ब्रेकिंग – महादेव आनलाईन बेटिंग में उपयोग किए जा रहे खाता में 1 करोड़ 3 लाख किए फ्रीज, अभी और बढे़गा आकडा़, कार्रवाई जारी

बिग ब्रेकिंग – महादेव आनलाईन बेटिंग में उपयोग किए जा रहे खाता में 1 करोड़ 3 लाख किए फ्रीज, अभी और बढे़गा आकडा़, कार्रवाई जारी



भिलाई नगर, 4 अक्टूबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच की हर गेंद पर की जा रही आनलाईन बेटिंग के दौरान मध्यप्रदेश के छिंदवाडा़ से पकड़े गए 9 आरोपियों की निशानदेही और मिले दस्तावेज के आधार पर कुल 40 बैंक खातों की जांच दुर्ग जिला पुलिस कर रही है। इनमें से अब तक 6 खातों में 1 करोड़ 3 लाख रूपये फ्रीज किए गए हैं,शेष 34 खातों की जांच अभी हो रही है।


एसपी डाॅ अभिषेक पल्लव ने बताया कि मात्र 6 खातों से ही इतनी रकम होने की जानकारी मिली जिसे तत्काल बैंक को सूचित कर फ्रीज किया गया है। इससे पूर्व भी महादेव ऐप पर कार्रवाई के दौरान 1 करोड़ से अधिक रकम जिला पुलिस फ्रीज कर जांच में ले चुकी है।
विदित हो कि शेष 34 खातों की जांच समाचार लिखे जाने तक प्रक्रियाधीन है। चंद खातों से मिली इस रकम से सहज अंदाजा लगता है कि आनलाईन बेटिंग का यह गोरखधंधा किस कदर समाज में फैल चुका है।