छत्तीसगढ़ में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 जिले के 18 की गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 जिले के 18 की गिरफ्तार


🔴 5 लाख 65 हजार रुपये, 15 बाइक, 1 कार और 10 मोबाइल भी जब्त

सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 जनवरी 2025 । शिवरीनारायण पुलिस ने पचरी-करमंदी गांव में खेतों के बीच जुआ खेल रहे 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जुआरियों से 5 लाख 65 हजार रुपये, 15 बाइक, 1 कार और 10 मोबाइल को जब्त किया है.


दरअसल, पचरी-करमंदी गांव में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और जुआ के फड़ पर कार्रवाई करते हुए 18 जुआरियों को पकड़ा है. कार्रवाई के बाद हड़कम्प मच गया। पुलिस ने 5 लाख 65 हजार रुपये, 15 बाइक, 1 कार और 10 मोबाइल को जब्त किया है। यहां 4 जिलों से जुआरी पहुंचे थे, जिसमें जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुआरी शामिल हैं.