शारदीय नवरात्र उत्सव हेतु लाल मैदान पावर हाउस में माता रानी के पंडाल निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन, इस वर्ष होगा अनूठा आयोजन

शारदीय नवरात्र उत्सव हेतु लाल मैदान पावर हाउस में माता रानी के पंडाल निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन, इस वर्ष होगा अनूठा आयोजन


शारदीय नवरात्र उत्सव हेतु लाल मैदान पावर हाउस में माता रानी के पंडाल निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन, इस वर्ष होगा अनूठा आयोजन

भिलाई नगर 25 जुलाई । आज सावन के पावन द्वितीय सोमवार को नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति दुर्गोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव हेतु लालमैदान,पावर हाउस,भिलाई के पवित्र प्रांगण में मातारानी के पंडाल निर्माण के पूर्व भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया । जिसे समिति के मुख्य पुजारी आचार्य  बृजवासी महाराज  द्वारा पूर्ण विधि विधान से संपन्न कराया गया।

समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि लालमैदान दुर्गोत्सव समिति पिछले 50 वर्षों से लालमैदान में दुर्गोत्सव का आयोजन करते आ रही है। समिति के आयोजन का ये 51वाँ वर्ष और इस वर्ष नवरात्र उत्सव के आयोजन को बड़े भव्य रूप से मनाने समिति ने तैयारी कर रखी है।

 समिति के महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि पिछले 2 वर्षो से कोरोनाकाल में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवरात्र उत्सव बड़ी ही सादगी से मनाया गया । परंतु इस वर्ष मातारानी के आशीर्वाद और सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से  नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति दुर्गोत्सव समिति लालमैदान के पवित्र प्रांगण में ऐसे भव्य और अनोखे पंडाल भक्तों के बीच लेकर आयेगी जो सचमुच में समाज को एक नया संदेश देने वाला और ऐतिहासिक होगा।

भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के कोषाध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति ,संरक्षक महिमानंद ठाकुर ,उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत,पूजा प्रभारियों में अजरंगी गुप्ता,दिलीप कुमार,लक्की सिंह,आकाश गुप्ता,कुबेरनाथ गुप्ता,मोहन गुप्ता सहित नरसिंह नाथ ,धनंजय सिंह,मनोज तिवारी, अतुल वर्मा, मोनु, राहुल सहित समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे ।

मातारानी की पूजा अर्चना आरती कर सभी ने ये सुसंकल्प लिया आगामी नवरात्र उत्सव को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने अपने अपने कर्तव्यों और ज़िम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे जिससे ये नवरात्र आयोजन सफल और ऐतिहासिक हो।