भिलाई नगर 19 नवंबर । जैन कला केंद्र संगीत महाविद्यालय भिलाई द्वारा 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह “नादोत्सव 2024” का आयोजन किया गया। जिसमे 14 से 16 नवंबर तक विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति दी गयी और 17 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा) थे। मुख्य रूप से जैन मिलन ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और अंत तक बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

इसी कड़ी मे भिलाई को कई बार गौरवंदित् करने वाली कक्षा 10वीं (डी.पी.इस रिसाली) की 15 वर्षीय छात्रा नन्ही नृत्यांगना आद्या पांडे शास्त्रीय नृत्य भरतनाटयम मे प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहीं । साथ ही उन्हें “नादमणि-2024” की उपाधि भी प्राप्त किया जो की पूरे भरतनाटयम मे ( सभी वर्गों )मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए यह उपाधि दी जाती है। आद्या पांडे इससे पहले “नृत्य प्रतिभा, नृत्य श्रेष्ठ एवं नृत्य मंजरी” जैसे अलंकरण से भी अलंकृत हो चुकी हैं।
22 राष्ट्रीय स्तर एवं 1 अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित “आद्या पांडे” जो की शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम मे अपनी प्रतिभा से भिलाई का नाम कई बार रोशन किया।

Centre for cultural resources and training, Ministry of culture, GOVT OF INDIA)भारत सरकार द्वारा शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम मे जूनियर स्कोलार्शिप वर्ष 2023 के लिए चयन हुआ है जो की आठ साल तक के लिए रहेगा। भरतनाट्यम की शिक्षा अपने गुरु नृत्य चूडामानी से अलंकृत डॉ. जी. रतीश बाबू से प्राप्त की है | आद्या पांडे के पिता दिनेश पांडे भिलाई इस्पात सयंत्र के मरचेंट मिल मे कार्यरत हैं और माता श्रीमती सोनिया पांडे गृहणी हैं।

