भिलाई के प्रेमराज वर्ल्ड वेटेरन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयनित, ओमान में खेलेंगे कल से

भिलाई के प्रेमराज वर्ल्ड वेटेरन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयनित, ओमान में खेलेंगे कल से


भिलाई नगर 14 जनवरी । अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फ़ेडरेशन तत्वाधान में ओमान टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा मस्कट में 15 से 21 जनवरी तक होने वाली वर्ल्ड वेटेरन टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में भिलाई के प्रेमराज जाचक का चयन हुआ है।वे पुरुष एकल, पुरुष युगल एवं मिश्रित युगल में भाग लेंगे। आगे जानकारी देते हुए दुर्ग जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव उमेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि प्रेमराज जाचक 40+ पुरुष वर्ग कैटेगरी में भाग लेंगे। पुरुष युगल में प्रेमराज एवं विनय बैसवाड़े पार्टनर होंगे। इस प्रतियोगिता में विश्व भर से 70 देशो के लगभग 1200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना। प्रेमराज जाचक अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं अंतरराष्ट्रीय कोच भी है। वर्तमान में डाक विभाग में कार्यरत है। इस उपलब्धि के भिलाई नगर निगम के महापौर एवं दुर्ग जिला टेबल टेनिस के अध्यक्ष नीरज पाल एवं संघ के चेयरमैन विकास गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।