सीजी न्यूज आनलाईन, 1 अप्रैल। मिस एवं मिस्टर सीजी का आयोजन होटल सेंटर पॉइंट कटघोरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोहन सुंदरानी एवं छत्तीसगढ़ के एक्टर और प्रोड्यूसर रिंकू रजा उपस्थित रहे। शो में सभी जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें डांसिंग, फैशन शो (मिस सीजी 2024 और मिस्टर सीजी 2024) के कार्यक्रम हुए।

ज्यूरी में मिस राखी, मिस्टर अभिषेक, मिस्टर अमन शर्मा, मिस डिंपल एवं मिसेश अंशु गुप्ता शामिल थीं। डांसिंग के लिए मिस्टर विनोद और मिस्टर शैलेंद्र का सहयोग रहा। शो स्टॉपर मिस सुनीता वैभव, मिस जिज्ञासा, मिस्टर रौनक रहे। इस प्रतियोगिता में बहुत सारे कैटेगरी थी, जिसमें प्रतिभागियों ने खिताब को जीतकर अपने परिवार का नाम रोशन किया। मिस केटेगरी में नैना गोस्वामी विजेता, आयुषी कश्यप फर्स्ट रनर अप, गरिमा महेश सेकंड रनर अप, मिस्टर केटेगरी में डॉ प्रराज वंजारी मिस्टर छत्तीसगढ़ बने। शिव राउत रनर अप, चिंतामणि साहू सेकंड रनर अप, मिसेज केटेगरी में मिसेज रोशनी आइगल्ले विजेता, योगिता बघेल फर्स्ट रनर अप मिसेज पूनम दास सेकंड रनर अप, किड्स केटेगरी में अनन्या गर्ग विजेता, सूर्यांश दास रनर अप, ग्रुप डांस आइडल ग्रुप कोरबा प्रथम, मां शारदा ग्रुप बैकुंठ पुर द्वितीय, सोलो डांस अरिएना घोष प्रथम, एम के मयंक अंबिकापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रराज द्वारा इस्पात नगरी को गौरवान्वित करने पर सामाजिक संगठनों में भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई , तथागत समाज कल्याण समिति, सुगत वंदना संघ, डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर समिति, एससी एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन, शिरडी सेवा समिति दुर्ग , एचबी ग्रुप भिलाई, आर, पी, एस, रायपुर, समता सेवा दल दुर्ग, द बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने हार्दिक बधाई एवम प्रराज के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनये प्रेषित की।

