भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा मतदान के लिए कार्मिकों को दी 2 घंटे की छुट्टी

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा मतदान के लिए कार्मिकों को दी 2 घंटे की छुट्टी


भिलाई नगर 10 फरवरी। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के द्वारा सभी कार्मिको प्रशिक्षु सहित को मतदान के लिए 2 घंटे का समय दिया गया है। ताकि संबंधित क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय/पंचायत के चुनाव चार चरणों में क्रमशः 11 फरवरी को नगरी निकाय चुनाव जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17 फरवरी, 20 फरवरी एवं 23 फरवरी को पूरे प्रदेश में होना हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कार्मिक (प्रशिक्षु सहित) जो चुनाव क्षेत्र के मतदाता है, उन्हें अपने क्षेत्र के लिए घोषित चुनाव तिथि अर्थात 11.02.2025 (मंगाववार) / 17.02.2025 (सोमवार) / 20.02.2025 (गुरुवार)/ 23.02.2025 (रविवार) को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा निम्नानुसार दी जाएगी

  1. ए और जी शिक्ट के कार्मिक को मतदान के लिए उनके संबंधित शिफ्ट अनुभानीय प्रभारियों ‌द्वारा दो घंटे की छुट्टी दी जाएगी।
  2. ‘बी’ और ‘सी शिफ्ट के कार्मिक हयू‌टी पर आने से पहले अपना वोट डाल सकते हैं।
  3. संबंधिल शिफ्ट/अनुभाग प्रभारी मतदान तिथि के लिए उपस्थिति प्रमाणीकरण से पहले मतदान का प्रमाण मांग सकते हैं।