बुजुर्ग का मोबाइल लूटने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त

बुजुर्ग का मोबाइल लूटने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त


भिलाई नगर 1 नवंबर । थाना भिलाई नगर क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति से मोबाइल लूटकर भागने वाले आरोपी को गिरफतार भिलाई नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक भी जप्त कर ली है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जले सिंह उम्र 65 साल साकिन सेक्टर 09 सड़क 30 भिलाई द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 31 अक्टूबर को रात्रि करीबन 20.45 बजे जब वह खाना खाकर अपने घर के पास सड़क 30 में टहलते हुए मोबाईल से बात कर रहा था तभी कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी के नजदीक आकर उसके हाथ में पकड़े मोबाइल को लूटकर ले गया है। जिसकी सूचना पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 562/2022 कायम किया गया । पुलिसवाला तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया गया प्रकरण के आरोपी से लूटे गए मशरूका सैमसंग कंपनी का मोबाइल ,और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर को बरामद किया । आरोपी इमरान खान पिता सलाउदीन खान उम्र 20 साल साकिन कैंप 01 छावनी भिलाई को न्यायालय में पेश किया गया है।