भिलाई : छात्र एवं छात्रा ने की आत्महत्या, अलग-अलग मामलों में जांच जारी

भिलाई : छात्र एवं छात्रा ने की आत्महत्या, अलग-अलग मामलों में जांच जारी


भिलाईनगर, 5 अप्रैल 2026। शहर में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं से सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग मामलों में एक स्कूली छात्रा एवं एक कॉलेज छात्र ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पहले सुसाइडल नोट भी लिखा था।

⚫ 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट


पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह में 17 वर्षीय छात्रा वीणा ठाकुर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह करीब 3 बजे पढ़ाई के लिए कमरे में गई थी। सुबह 6 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली।
मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने माता-पिता व परिजनों से माफी मांगते हुए लिखा – “सॉरी मम्मी-पापा, अब कभी परेशान नहीं करूंगी।”
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

⚫ कॉलेज छात्र ने भी दी जान

स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका में 19 वर्षीय बीसीए छात्र उमेश कुमार साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक एक निजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस सेकंड ईयर का छात्र था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने देखा तो वह पंखे से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार, छात्र पढ़ाई में सामान्य था और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

दोनों आत्महत्या मामलों में पुलिस कारणों की जांच कर रही है। यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या परेशानी में हो, तो अपने परिजनों या विशेषज्ञ से जरूर बात करें। जीवन अनमोल है।