भिलाई दुर्ग की कार बेमेतरा कवर्धा हाईवे में अनियंत्रित हो नहर में गिरी तीन की मौत

भिलाई दुर्ग की कार बेमेतरा कवर्धा हाईवे में अनियंत्रित हो नहर में गिरी तीन की मौत


सीजी न्यूज ऑनलाइन 13 मार्च। बेमेतरा – कवर्धा हाईवे में गुरुवार की दोपहर को भिलाई दुर्ग की कार और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है। हादसे का कारण टायर फटने बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब है।कार का क्रमांक – CG 07 M 9290 बेमेतरा जिले के नेशनल हाईवे-30 में ग्राम सैगोना के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी सड़क पर चली गई। दो-तीन बार पलटने के बाद नहर में जा गिरी ।

Oplus_16908288


प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है मौका स्थल पर ही दो महिला एवं एक पुरुष की मौत हो गई गाड़ी में फंसे अन्य सवार को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकल गया। कार में बच्चों समेत करीब 10 लोग थे। सवार गुरुवार दोपहर 3 बजे के आस पास की घटना घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। मौके से मिला एक आधार कार्ड जिसमें भिलाई का पता अंकित है जिसमें नाम किरण पति लोकेश वैष्णव वार्ड क्रमांक 38 कैंप एक अंकित है।