भिलाई-दुर्ग को इन्टेक का मिला “बेस्ट चेप्टर अवोर्ड”
भिलाई। देश की सांकृतिक विरासत के सरंक्षण के लिए समर्पित संस्था भारतीय सांस्कृतिक निधि (इन्टेक) के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा दुर्ग-भिलाई चेप्टर को वर्ष 2021-22 के लिए ‘बेस्ट चेप्टर अवार्ड’ प्रदान किया गया । सांस्कृतिक विरासत के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों, शासन के सहयोग से 30 स्कूलों में हेरिटेज क्लबों की स्थापना व राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न विरासत संबंधी स्पर्धाओं में दुर्ग-भिलाई के स्कूलों के बच्चों की बेहतर भागीदारी आदि के परिप्रेक्ष्य में दुर्ग-भिलाई चेप्टर को यह अवार्ड प्रदान किया गया है।
भिलाई-दुर्ग चेप्टर के संयोजक डॉ. डी. एन. शर्मा ने दुर्ग- भिलाई चेप्टर के सभी आजीवन व् साधारण सदस्यों व सहभागी शालाओं के प्रति उनके सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने बतलाया कि कि वर्तमान सत्र में और अधिक बेहतर प्रयास चेप्टर के सभी सहयोगी सदस्य मिलकर करेंगे।

