भिलाई नगर 23 सितंबर । भिलाई दुर्ग शहर प्रदेश के सट्टे के अवैध कारोबार का हब बन चुका है,न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यहां के सटोरियों के द्वारा लगातार नेटवर्क बनाकर अवैधानिक कारोबार किया जा रहा है। महादेव ऐप के दुबई हेड क्वार्टर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टे का कारोबार अभी भी जा रही है । विगत दिनों पुलिस ने ही खुलासा किया था कि महादेव ऐप के नाम से देश के महानगरों में पुणे, विशाखापट्टनम,हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई सट्टे की ब्रांच स्थापित हो चुकी है और इन ब्रांच के माध्यम से ही पूरे देश में सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। जिसके प्रमुख कर्ताधर्ता भिलाई एवं दुर्ग शहर के सट्टा कारोबारी शामिल है ।

ऑन लाईन सट्टा के विरूद्ध दुर्ग पुलिस के छह थानों की पुलिस एवं क्राइम ब्रांच के द्वारा कार्रवाई कर कल 14 सटोरियों को पकड़ा गया है इसके 2 दिन पूर्व रायपुर में भी पकड़े गए 25 सटोरियों में 10 भिलाई एवं दुर्ग से थे। 14 सटोरियों को पकड़ने पर इस कार्रवाई को पुलिस प्रभावी कार्यवाही बता रही है। सटोरियों के ऑनलाइन नेटवर्क को भ्रष्ट करने के लिए यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।
ऑन लाईन सट्टा से जुड़े 14 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, 5519 रू नगदी, मोबाईल एवं कम्प्यूटर सेट बरामद किया गया है। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना दुर्ग, मोहन नगर, खुर्सीपार, जामुल, छावनी, नेवई एवं चौकी स्मृति नगर की संयुक्त कार्यवाही की गई है। दुर्ग जिले में व्यापक पैमाने पर ऑन-लाईन सट्टा चलने की सूचना मिलने पर ईम व सायबर युनिट एवं थानों की संयुक्त टीम को ऑन-लाईन सट्टा जुड़े लोगों को चिन्हांकित करते हुए थाना दुर्ग , मोहन नगर, खुर्सीपार, जामुल, नेवई एवं चौकी स्मृति नगर से की 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में
01मो. इरफान उर्फ राजा साहब पिता मो. इकबाल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 08 तकिया पारा दुर्ग
02 थाना दुर्ग विकास कुमार पुरोहित पिता नंदकिशोर पुरोहित उम्र 32 साल निवासी वार्ड नम्बर 37 गंजपारा दुर्ग
03 गोपाल कसेर पिता महेश कसेर उम्र 27 साल निवासी वार्ड नम्बर 08 लुचकी पारा दुर्ग |
04 आलोक पाण्डेय पिता राकेश कुमार पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड नम्बर 36 गंजपारा दुर्ग
05 थाना दुर्ग शुभम शर्मा उर्फ लकी पिता राजेश शर्मा उम्र 30 साल निवासी वार्ड 35 गंजपारा दुर्ग
06 राजा यादव पिता बल्लू यादव उम्र 38 साल निवासी वार्ड नम्बर 01 नयापारा दुर्गन।
07 सोम सोनी पिता धरू कुमार सोनी उम्र 37 साल निवासी वार्ड नम्बर 37 गंजपारा दुर्ग
08 भुवनेश्वर चन्द्राकर पिता दिनेश चन्द्रकार उम्र 28 साल निवासी वार्ड नम्बर 10 शंकर नगर दुर्ग
09 नवीन अग्रवाल पिता राजविन्द्र अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी जोन 03 मस्जिद रोड खुर्सीपार
10 उमेश जायसवाल उर्फ कांटा पिता रामचन्द्र उम्र 40 साल निवासी जोन 02 गुरूद्वारा खुर्सीपार
11 भवानी कोसरे पिता नरेश कोसरे उम्र 27 साल निवासी शंकर नगर जामुल
12 सत्यम सोनबेर पिता लाल कुमार सोनबेर उम्र 20 साल निवासी 49 एफ रिसाली सेक्टर नेवई
13 ऋषभ कोसरे पिता ईश्वर कोसरे उम्र 21 साल निवासी नेहरू चौक कैम्प 01
14 पंकज कुमार पिता राजू साहू उम्र 24 साल निवासी केम्प 01 शास्त्री चौक भिलाई।
इसी प्रकार से 20 सितंबर को रायपुर पुलिस के द्वारा भी कार्यवाही की गई थी । जिसमें 25 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था । इन 25 सटोरियों में 10 सटोरिए दुर्ग एवं भिलाई के ही रहने वाले हैं। एक तरफ से दुर्ग एवं भिलाई शहर सटोरियों का पनाहगाह बन चुका है। महादेव एप के कर्ता-धर्ता संचालक भी भिलाई एवं दुर्ग शहर से ही है । एक प्रकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भिलाई के सटोरियों के द्वारा सट्टा खेलने एवं खिलाने का दौर जारी है। लगातार कार्रवाई के बाद भी पुलिस प्रशासन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क स्थापित कर चुके भिलाई एवं दूर के सटोरियों को रोक पाने में अभी तक असफल रही है।

